भागलपुर, फरवरी 21 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित 'वर्ल्ड एआई समिट' के दौरान पिछले दिनों कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए बयान के विरोध में शनिवार को जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज जताया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कहा कि देश की गरिमा एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन देश के सम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। वही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.