भागलपुर, मार्च 22 -- खगड़िया । नगर संवाददाता बिहार दिवस के मौके पर शहर के जेएनकेटी मैदान में विभिन्न विभागो का प्रदर्शनी लगाया गया। इस दौरान डीएम अभित कुमार पांडेय, जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव, सदर विद्यायक छत्रपति यादव, पूर्व विधायक पूनम देवी यादव समेत अन्य अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारियों से विभाग के कार्यो की जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर डीडीसी अभिषेक पलासिया एडीएम लोक शिकायत बिमल कुमार सिंह डीटीओ विकास कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.