भागलपुर, मई 17 -- परबत्ता I एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के सिराजपुर दियारा में शुक्रवार की रात अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मृत किसान जानकीचक गांव के वार्ड नंबर -21 निवासी मिश्री यादव के 55 वर्षीय पुत्र बाबूलाल यादव बताया जा रहा है I घटना का मुख्य कारण रंगदारी नहीं दिए जाने की बात कही जा रही है I प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान बाबूलाल यादव सिराजपुर दियारा स्थित अपने खेत में बासा बनाकर खेतीबारी व मावेशी रखकर गुजारा कर रहे थे I शुक्रवार की रात पूर्व से घात लगाए हथियारबंद बदमाशों ने किसान बाबूलाल यादव को मचान पर से उतरकर गोलियों से छलनी कर दिया I किसान बाबूलाल शौर्य के शरीर में तकरीबन आधा दर्जन से अधिक गोलियां दागे जाने की बात कही जा रही हैं I शनिवार की सुबह किसी ने घटना की सूचना परिजनों को दी I सूचना मिलते ही परिजन घटनास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.