भागलपुर, जुलाई 26 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत ब्रम्हा इंटर स्कूल पिपरा में शनिवार कैबविदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाध्यापक के पद पर चयनित हुए प्रभारी हेडमास्टर विजय प्रकाश दुबे को भावभीनी विदाई दी गई। सभा की अध्यक्षता वरीय शिक्षक नवीन कुमार चौधरी ने की। इस विदाई के समारोह में शिक्षक और छात्र एवं छात्राएं रो पड़े। दरअसल में स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर विजय प्रकाश दुबे का बीपीएससी के तहत इंटर स्कूल में प्रधानाध्यापक के लिए बक्सर जिला में चयनित हुए हैं। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए इसी स्कूल के पूर्व हेडमास्टर रहे विजय कांत ठाकुर, अनिल कुमार सिंह ने कहा कि हेडमास्टर के तौर पर विजय प्रकाश दुबे का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। जिसे अन्य शिक्षकों को सीख लेनी की जरूरत है। वहीं पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह एवं मुखिया ...