भागलपुर, अप्रैल 26 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि पकरैल पंचायत के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार यादव का शुक्रवार की रात निधन हो गया। निधन के बाद पूरा पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। जानकारी के अनुसार वे पकरैल पंचायत में 2001 से लेकर 2006 तक पंचायत समिति सदस्य तथा 2011 से लेकर 2016 तक मुखिया प्रतिनिधि के रूप में लोगों की सेवा की। पैक्स अध्यक्ष के रूप में 2024 में विजयी हुए। उनके निधन पर पुर्व मुखिया अमित कुमार, नारायण शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अभिलाषा देवी, चंदुला देवी, सरपंच डा प्रमोद कुमार सिंह, मुखिया अरुण कुमार साह, पंचायत समिति सदस्य जानकी देवी, सुरेश यादव मतवाला, केदार प्रसाद सिंह,राजेश कुमार सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष भगवान यादव, सुभाष यादव, अरविन्द सिंह,सगीर उद्दीन, महेश्वर साह कानु,चन्द्रशेखर यादव...