भागलपुर, फरवरी 6 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत पिपरा और बुच्चा पैक्स में चुनाव के लिए शुक्रवार की सुबह से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है। शुक्रवार के दिन के तीन बजे तक 55 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम साढ़े चार बजे तक चलेगा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दोपहर दो बजे तक पिपरा पैक्स में 58 प्रतिशत और बुच्चा पैक्स में 55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाची पदाधिकारी सह चौथम बीडीओ रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ही पैक्स में मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। और प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है। जानकारी के अनुसार पिपरा पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि बुच्चा पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार आमने-सामने हैं। कार्य समिति सदस...