भागलपुर, मई 3 -- बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने पांच लीटर देसी शराब के एक कारोबारी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के इतमादी पंचायत के स्वर्णपुरी गांव निवासी जोगी सहनी का पुत्र बबलू सहनी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर शराब बेचने की शिकायत लगातार मिल रही थी। शिकायतों के सत्यापन कर इतमादी पिकेट प्रभारी लक्ष्मण राय के नेतृत्व में पुलिस बल ने उसके आवास पर छापा मारकर उक्त सफलता प्राप्त की। इधर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी पर बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.