भागलपुर, मार्च 21 -- बेलदौर, एक संवाददाता। प्रखंड के कोसी इंटर विद्यालय पनसलवा के खेल मैदान में 22 मार्च से विश्वस्तरीय संतमत सत्संग के दो दिवसीय आयोजन को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। आयोजित होने वाले सत्संग में हरिद्वार के संत पूज्य स्वामी व्यासानंद जी महाराज के अलावा अन्य साधु संत शिरकत करेंगे। इसको लेकर आयोजक मंडली द्वारा भव्य मंच के साथ-साथ पंडाल तोरण द्वार समेत अन्य सुविधाएं की तैयारी जोर-जोर से की जा रही है। इसे सफल बनाने के लिए पूरे ग्रामीण लगे हुए हैं। दो दिवसीय सत्संग की शुरुआत शनिवार से प्रस्तावित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.