भागलपुर, जून 6 -- अलौली, एक प्रतिनिधि। जिले के अलौली थानां क्षेत्र के रामपुर अलौली में गुरुवार रात एक नावविवाहिता ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका उत्तम कुमार साह की 21 वर्षीया पत्नी प्रीति कुमारी बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता के पड़ोस में एक शादी सामारोह था। शादी के हल्दी रश्म में जाने से परिवार के लोगों ने मना कर दिया। इससे आक्रोशित होकर विवाहिता ने अपने घर मे फंदा लगाकर जान दे दी। जब तक परिवार के लोग जानकारी पर उसे नीचे उतारा तब तक प्रीति की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने विवाहिता के शव को अपने कब्जे में ले लिया। वही मृतका के पति उत्तम साह व ससुर अशोक साह को हिरासत में ले लिया। इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के मायके वालों द्वारा...