भागलपुर, अगस्त 10 -- बेलदौर, एक संवाददाता तिलाठी गांव निवासी देव कुमार साह के पुत्र पवन कुमार ने थानाध्यक्ष को रविवार को आवेदन देकर दूकान में चदरा के बने गेट को तोड़कर चोरी की शिकायत की है। घटना शनिवार की गत की बताई जा रही है। पीड़ित दूकानदार को इसकी जानकारी रविवार की सुबह मिली जब वह दूकान खोलने के लिए पहुंचा। आवेदक के मुताबिक अज्ञात चोरों ने दुकान से रखे गुटखा, सिगरेट का चालीस डिब्बा सहित नकद पांच हजार रुपये की चोरी कर ली। इधर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.