भागलपुर, अक्टूबर 10 -- खगड़िया। जिले के मानसी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मृत50 वर्षीय महिला का शुक्रवार को दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो सकी। प्रभारी थानाध्यक्ष महेश कुमार चौहान ने बताया कि मृगका के पास से पहचान के लिए कोई चीज नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान नही हो सकी। शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार की रात मानसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के प्लेटफार्म पर ट्रेन से गिरकर एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.