भागलपुर, जनवरी 12 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा सदस्यता अभियान 2025-2028 के तहत सोमवार को खगड़िया शहर के नाला रोड क्षेत्र में सघन सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान सौ से अधिक लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इस अभियान का नेतृत्व जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. शहाब उद्दीन तथा जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर जनसंपर्क के दौरान मो. शहाब उद्दीन ने विशेष रूप से अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ा समाज से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही इन वर्गों को सामाजिक न्याय के साथ सर्वांगीण विकास का वास्तविक लाभ मिला है। आज शिक्षा, रोजगार, सम्मान और सुरक्षा का वातावरण बना है। इसलिए दायें-बायें की राजनीति छोड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत क...