भागलपुर, दिसम्बर 3 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जदयू जिला कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में देश के प्रथम राष्ट्रपति, स्वतंत्रता संग्राम के पुरोधा, महान विधिवेत्ता एवं देशरत्न भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर नमन के साथ हुई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार फोगला ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारतीय राजनीति के ओजस्वी व्यक्तित्व थे। जिन्होंने 12 वर्षों के राष्ट्रपति पद पर रहते हुए अपनी विनम्रता, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति निष्कपट समर्पण से अद्भुत कीर्तिमान स्थापित किए। इसी महान योगदान के कारण उन्हें भारत रत्न जैसे सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुए। उनके...