भागलपुर, जनवरी 16 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि। महेशखूंट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिमरीबख्तियारपुर मकदुम चक से अली हुसैन के पुत्र रईस उद्दीन को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उस पर उत्पाद अधिनियम का एक मामला दर्ज था। वहीं भदलय गांव से एक सफेद कलर की वाइक को पुलिस ने बरामद कर वकील यादव के पुत्र राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। वही गोलीबारी करने तथा दो लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में महेशखूंट निवासी नरेश यादव के पुत्र सरोज कुमार को गिरफ्तार किया। घटना 14 जनवरी की रात की जमीनी विवाद में बतायी गई। इधर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.