भागलपुर, मार्च 18 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कर्तव्यहीनता के आरोप में एसपी ने जिले के बहादुपुर ओपी अध्यक्ष अजय कुमार, तीन सिपाही सहित छह को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई एसपी ने एसडीपीओ टू की जांच रिपोर्ट पर की है। एसपी राकेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बहादुपुर ओपी अध्यक्ष अजय कुमार, चालक सिपाही नागेश्वर राम, सिपाही मनोज कुमार, भीम कुमार, चौकीदार सुरेश कुमार व दीपक कुमार को निलंबित किया गया है। इनका आचरण कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता व अयोग्य पुलिसकर्मी होने का परिचायक है। निलंबन अवधि में ओपी अध्यक्ष व सिपाहियों का मुख्यालय पुलिस केंद्र, खगड़िया होगा। जबकि निलंबित चौकीदार का मुख्यालय बहादुपुर ओपी होगा। पुलिस अवर निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद गुप्ता अगले आदेश तक प्रभारी ओपी अध्यक्ष के रूप में अपने कर्तव्यों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.