भागलपुर, मई 29 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले के पसराहा थाना के अलग- अलग गांवों से आधे दर्जन से अधिक बालिकाओं ने बिहार तकनीकी सेवा द्वारा जारी किए गए सहायक स्वास्थ्य कार्यकर्ता फाइनल मेरिट सूची बनाने में सफल रही। सभी सफल अभ्यर्थियों के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। दीना चकला के शिक्षक अमित कुमार की पुत्री नीलू रानी का चयन खगड़िया जिला के लिए हुआ है। इससे पहले वह मेदांता अस्पताल पटना में सहायक के तौर पर नियुक्त थी। सोनडीहा गांव के पंचायत समिति सदस्य जयचंद्र कुमार की पुत्री रेशम कुमारी, महद्दीपुर के फार्मासिस्ट राजकिशोर सिंह की पुत्री पूजा कुमारी, चरित्र सिंह की पुत्री सीता कुमारी, स्व.रामसेवक सिंह की पुत्री अमृता आनंद व झंझरा गांव के श्री कांत सिंह की पुत्री सुप्रिया कुमारी मेरिट सूची में स्थान बनाने में सफल रही। उल्लेखनीय है कि स्...