भागलपुर, फरवरी 5 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। सीपीआईएम खगड़िया जिला के खगड़िया पश्चिम लोकल कमिटी की गुरुवार को आयोजित बैठक में सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया। सदर प्रखंड के बेला पंचायतो में राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय कुमार की मौजूदगी एवं उपेन्द्र महतों के अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी नवीकरण और नई भर्ती समय पर पूरा करने और दिल्ली रैली की सफलता को लेकर योजना बनाई गई। इस मौके पर लोकल कमेटी सचिव मिथलेश केशरी के अलावा माकपा नेता श्रवण साह, फूचो पासवान, अनिल कुमार, अशोक पासवान, आलोक कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.