भागलपुर, सितम्बर 3 -- चौथम। एक प्रतिनिधि जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर पंचायत के आदाबारी गांव निवासी एक महिला की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के घर कोहराम मच गया। मृतका की पहचान आदाबारी गांव निवासी 50 वर्षीय भवानी देवी के रूप में हुई है। दरअसल में भवानी देवी बाइक से इलाज कराने के लिए गत 1 सितंबर को बेगूसराय जा रही थी। इसी क्रम में वह एक चार चक्का वाहन के चपेट में आ गई। इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गई थी। उसे इलाज के लिए शहर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां से रेफर कर दिया गया। वहां से बेगुसराय इलाज के लिए ले जाया गया। जहां महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बताया जा रहा है। इस बीच लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष रामप्रीत कुमार मृतका के घर पहुंचकर सांत्वन...