भागलपुर, अक्टूबर 9 -- खगड़िया। जिला खेल पदाधिकारी का दायित्व अब वरीय उपसमाहर्ता प्रवीण कुमार संभालेंगे। उन्होंने गुरुवार को खेल भवन पहुंचकर जिला खेल पदाधिकारी के रूप में योगदानदिया। जिसके उपरांत वे चल रही खेल प्रतियोगिता का जायजा लिया। साथ में जिला कल्याण एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार जो खेल पदाधिकारी के प्रभार में थे भी साथ रहे। डीएम ने इन्हें खेल पदाधिकारी का प्रभार दिया है। इधर वरीय उपसमाहर्ता प्रवीण कुमार को जिला खेल पदाधिकारी के पद पर योगदान देने पर कार्यालय के हेड लिपिक अरविंद पांडेय, कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार, शारीरिक शिक्षक शशिकांत रंजन, मुकेश कुमार, नित्यानंद, राकेश, परमानंद, राजीव कुमार, चतुरानंद यादव आदि खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.