भागलपुर, जनवरी 8 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले के पसराहा स्थित राजकीय पोलिटेकनिक खगड़िया में छात्र - छात्राओं के बीच स्पोर्ट्स फेस्ट, लिटरेरी फेस्ट एवं सांस्कृतिक गतिविधि उमंग 2026 का गुरुवार को आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित अनुमंडल पदाधिकारी , गोगरी सुश्री कृतिका मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने छात्र छात्राओं को संबोधित करते इन प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दी l इस मौके पर प्राचार्य डॉ संजीव कुमार ने कहा कि गैर शैक्षणिक व पाठ्येत्तर प्रतियोगिता के तहत संस्थान के छात्र-छात्राओं के बीच कई प्रकार के इंडोर एवं आउटडोर गेम्स करवाए जा रहे हैं। इन खेलों में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कैरम, टग ऑफ़ वॉर, स्प्रिंट 100, 200, 400 मीटर, रिले 1...