भागलपुर, नवम्बर 27 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले के -पौरा थाना के प्राथमिक विद्यालय छोटी फुलवड़िया के बच्चों ने अपने से पोस्टर तैयार कर गुरुवार को बाल विवाह उन्मूलन के लिए जनजागरूकता रैली निकाली। बच्चों पोस्टर के माध्यम से समाज मे घूम-घूम कर बाल विवाह के अभिशाप के बारे में लोगों को बताया। कक्षा पांचवीं की सृष्टि भारती, स्मृति रानी और लक्ष्मी कुमारी ने अपने पोस्टर जरिये बताया कि पढ़ने खेलने की उम्र है,बाल विवाह जुर्म है। बेटी मेरी अभी पढ़ेगी,विवाह की शूली नही चढ़ेगी। हमने यह ठाना है,बाल विवाह मिटाना है। बच्चों की रैली स्कूल से चलकर गांव का भ्रमण करते हुए नारे लगाते गए।बच्चों के बाल विवाह उन्मूलन से संबंधित नारों से गांव का चौक चौराहा गुंजायमान रहा। शिक्षक मुकेश कुमार तांती ने बताया कि बच्चों की जन जागरूकता रैली सफल रही।लोगो ने यह चर्चा हो रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.