भागलपुर, अप्रैल 30 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि शहर के गोशाला रोड स्थित पूर्व सैनिक संघ कार्यालय में बुधवार को आयोजित बैठक में सीएसडी कैंटीन खोलने पर बल दिया गया। संघ के अध्यक्ष सूबेदार मेजर लक्ष्मी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सीएसडी कैंटीन शुरू करने के लिए स्टेशन कमांडर गया को पुनः पत्र लिखा गया। वहीं सभी पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से आग्रह किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में ईसीएचएस पॉली क्लिनिक का लाभ उठाएं। पूर्व सैनिक संघ कार्यालय के पश्चिम तरफ की बाउंड्री वॉल टूट गया है, इसकी मरम्मत का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी से मिलकर इस समस्या से अवगत कराने की बात कही गई। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, सचिव नरेश प्रसाद यादव, अमरकांत वर्मा, प्रिंस कुमार, रविंद्र कुमार, गीता राय, वीरेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.