भागलपुर, फरवरी 1 -- खगड़िया। कटिहार बरौनी रेलखंड के पसरहा स्टेशन परिसर में शनिवार देर रात एक मिठाई व नाश्ता की दुकान में आग लगने से सारा समान जलकर राख हो गया। बताया गया कि स्टेशन परिसर में टेंपो स्टैंड के पास बने वैष्णवी स्वीट दूकान में आग लगी। जिससे लाखों रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। दुकान संचालक पप्पू साह ने बताया शनिवार रात्रि के डेढ़ बजे आतताइयों ने जानबूझ कर पेट्रोल छींटकर दुकान में आग लगा दी है। जिस समय आग लगी थी उस समय पेट्रोल की तेज गंध आ रही थी। उन्होंने ने बताया दुकान में प्रमोद कुमार और सोनू कुमार सोया हुआ था। गर्माहट महसूस होने पर नींद खुली तो आग की लपट देख बांस बल्ली से बने टटिया तोड़कर बाहर निकाला और अपनी जान बचाई।जब तक कुछ समझ पाते आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी। आग की सूचना 112 पर पसराहा पुलिस को दी गई। सूचना पर प...