अररिया, अक्टूबर 28 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि जिले के मैरा पंचायत के शिशबन्नी गांव में छठ घाट पर करंट लगने से मंगलवार को एक यूवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजो सिंह के पुत्र 19 वर्षीय सुरज कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह इंटर की पढ़ाई कर रहा था। वह घाट पर विधि-व्यवस्था में लगा था। व्रती की सुविधा तथा सुरक्षा का ख्याल रखता था। इसी दौरान एक श्रद्धालु डाला लेकर घाट पर नदी किनारे जा रहा था। घाट पर रोशनी के लिए लगाए गए बिजली का तार डाला को स्पर्श करने वाला था। तार को सुरज ने हाथ से हटाने लगा, इसी बीच वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों ने तत्काल घरेलू उपचार करके चिकित्सक के पास खगड़िया ले गया जहा। जहां जांचोपरांत चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों ने शव को अपन...