अररिया, दिसम्बर 16 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि पढाई के साथ किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। बच्चों को समय पर सभी विषय की पढ़ाई होनी चाहिए। यह बातें पकरैल पंचायत के प्राइमरी स्कूल,बिंदटोली में निरीक्षण के दौरान गोगरी बीडीओ रघुनंदन आनंद ने शिक्षकों से कही। उन्होंने स्कूली बच्चों से पढ़ाई तथा खेल के बारे में जानकारी ली। स्कूल में परीक्षा चल रही थी। बच्चे भी अपने बीच बीडीओ को देख काफी उत्साहित हुए। प्राइमरी स्कूल, बुढ़ियाटारी विद्यार्थी टोल में पहुंचकर शिक्षक तथा छात्र उपस्थिति पंजी, एमडीएम पंच सहित अन्य पंजी की जांच की बच्चे की संख्या कम होने एमडीएम में अनियमितता पर हेडमास्टर बबीता कुमारी को हिदायत दी कि सही रूप से स्कूल तथा एमडीएम संचालित होनी चाहिए। वहीं प्राइमरी स्कूल उदयपुर में साफ सफाई के बारे में हेडमास्टर को निर्देश दिया कि स्कूल ...