किशनगंज, जनवरी 28 -- किशनगंज। संवाददाता खगड़ा मेला स्थित थिएटर के समीप से शराब के नशे में हंगामा करते दो युवकों को सदर पुलिस ने रविवार की देर रात गिरफ्तार किया है। रात्रि गश्ती में निकली सदर पुलिस की टीम को शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम खगड़ा मेला स्थित थिएटर के समीप पहुंची।वहां पहुंचते ही पुलिस ने दो युवकों को शराब पीने के आरोप में पकड़ लिया। दोनों के मुंह से शराब की बदबू मिलते ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि होते ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.