भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा में बंद और खगड़िया स्थित गोगरी मूल निवासी बुजुर्ग बंदी की बीमारी से मौत हो गई। 71 साल के बंदी सदानंद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए मायागंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ही रविवार की शाम उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिसलाइन में पदस्थापित सिपाही शिव कुमार सिंह ने मायागंज में बयान दर्ज कराया है। सिपाही ने बताया है कि एक जनवरी को बंदी की तबीयत बिगड़ी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। तभी जेल डॉक्टर की सहमति और जेल प्रशासन की अनुमति से मायागंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...