भागलपुर, जून 15 -- बेलदौर, एक संवाददाता। बेला नौबाद पंचायत के वार्ड नंबर तीन मुरासी गांव निवासी कृष्णदेव सिंह के पुत्र मिथुन कुमार की 30 वर्षीया पत्नी रूबी देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार की सुबह की बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की स्थलीय जांच की, लेकिन दोनों पक्ष में से किसी पक्ष से शिकायत नहीं मिलने पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला के मायके एवं ससुराल वालों के द्वारा पुलिस को लिखित आवेदन देकर शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाने का अनुरोध किया गया। इस अनुरोध को मानते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया। इधर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि आत्महत्या के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.