भागलपुर, अप्रैल 23 -- खगड़िया। नगर संवाददाता मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर दियारा में मंगलवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान नया टोला रहीमपुर सोनवर्षा 25 वर्षीय मनीष राय एवं उनके चचेरा भाई 18 वर्षीय सुरज राय के रूप में की गई है। घटना के बाद जख्मी के परिजनों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जख्मी का फर्द बयान लेने के लिए सदर अस्पताल मुफ्फसिल पुलिस पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.