भागलपुर, जून 15 -- बेलदौर, एक संवाददाता पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर दोहरे हत्याकांड के अभियुक्तों सहित छह को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक सकरोहर गांव में गत 13 अगस्त 2021 को दो लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार अभियुक्त मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना के शेखपुरा चम्मन टोला गोंसाई गांव निवासी जगदीश ठाकुर के पुत्र लक्ष्मी ठाकुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त पर पुलिस वर्दी में घर पर हमला कर दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर देने का आरोप था। वहीं पुलिस ने तिलाठी गांव निवासी चौकीदार घनश्याम मालाकार की हत्या के मामले में तिलाठी निवासी खुशीलाल मुखिया के पुत्र सिकंदर मुखिया को गिरफ्तार किया। इसके अलावा कैंजरी गांव निवासी तारणी रजक के पुत्र मनोज रजक, विंदेश्वरी रजक के पुत्र अमर ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.