भागलपुर, अप्रैल 28 -- खगड़िया, नगर संवाददाता जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के गोपी टोला के निकट गोरियारी बगीचा में बदमाशों ने रविवार की देर रात एक युवक की गमछा से हाथ बांधकर गोली मारकर हत्या कर दी। युवक को सिर समेत शरीर के विभिन्न अंगों में तीन गोलियां मारी गई हैं। मृत युवक जहांगीरा पंचायत के शोभनी गांव के वार्ड संख्या आठ निवासी चलितर साह का 21 वर्षीय पुत्र रामप्रवेश साह बताया जा रहा है। घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। सोमवार की सुबह लोगों ने जब बगीचे में शव को देखा तो मृतक के परिजनों व पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने सदर अस्पताल में बताया कि रविवार की रात में वह खाना खाकर सोने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसे किसी का फोन आया और वह घर से निकला तो फिर देर रात तक वह वापस नहीं आया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.