भागलपुर, अप्रैल 6 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि अंगिका और हिंदी के साहित्यकार कनक चौधरी कणिक की स्मृति में अंग मदद फाउंडेशन के द्वारा जिले की युवा और चर्चित साहित्यकार डॉ स्वराक्षी स्वरा का चयन कणिक स्मृति सम्मान 2025 के लिए किया गया है। स्वरा को यह सम्मान आगामी 4 मई को गांधी विनोबा आश्रम कंपनी बाग, भागलपुर में आयोजित सम्मान समारोह में दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि स्वरा को इससे पहले कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं। इधर जिले के साहित्यकार विनोद कुमार विक्की, डॉ सुनील कुमार मिश्र, मारिया फ़र्नान्डिस, संगीता चौरसिया, चंपा रॉय आदि ने उन्हें चयन पर बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.