भागलपुर, सितम्बर 21 -- खगड़िया। शहर के चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार, नगर थानाध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं अनुसंधानकर्ता महिला दारोगा प्रियंका कुमारी ने रविवार को1शहर के सन्हौली पहुंचकर शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह के इश्तहार चिपकाया। चित्रगुप्त नगर थाना में दर्ज मारपीट और प्रताड़ना से संबंधित केस के तहत सन्हौली निवासी चर्चित शिक्षक नेता मनीष सिंह सहित मिथलेश सिंह, अशोक सिंह, ललन सिंह तथा प्रियांशु सिंह के घर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तहार चिपकाया। साथ ही इसी केश के अनुसंधान पदाधिकारी महिला दारोगा प्रियंका कुमारी, चित्रगुप्त नगर 30 दिनों के अंदर न्यायालय में आत्मसमर्पण का अल्टीमेटम दिया। दर्जनों पुलिस बल बदोपहर में ढोल नगाड़ा बजाकर सैकड़ों ग्रामीणों के समक्ष चिपकाया.।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...