भागलपुर, मार्च 10 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत मध्य बोरने पंचायत कार्तिक स्थान कैथी के कार्तिक मंदिर में जीविका द्वारा सोमवार को आयोजित रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में 106 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। जीविका परियोजना के जिला प्रबंधक अजीत पाल ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार युवा एवं युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सकारात्मक पहल की गई । जीविका बिहार के ग्रामीण दीदीयों के साथ -साथ उनके परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त करने का लागतार काम कर रही है | इस रोजगार मेले में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा-युवतियों ने भाग लिया | इसमें कुल - 849 युवा एवं युवतियों द्वारा पंजीकरण कराया गया | साथ हीं अलग अलग 11 कंपनियों में कुल 106 बेरोजगार युवा-युवतियों को ...