अररिया, फरवरी 3 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि माकपा की बौठक में आगामी 12 फरवरी को संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आहूत आम हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय सीपीआईएम की बैठक में ली गई। जिले के अलौली लोकल कमिटी की विस्तारित बैठक मंगलवार को मेघौना पंचायत में राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय कुमार की मौजूदगी एवं डॉ रामविनय सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के सदस्यता की नवीकरण और नई भर्ती समय पर पूरा करने और दिल्ली रैली की सफलता को लेकर चर्चा की गई। बैठक में एलसी सचिव अमर कुमार यादव के अलावा जिला सचिव मंडल सदस्य सुरेन्द्र पासवान,जिला कमिटी सदस्य राजेन्द्र वर्मा, महावीर यादव, सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...