भागलपुर, जून 25 -- बेलदौर, एक संवाददाता। बाइक से गिरकर बुधवार को एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में उसका इलाज पीएचसी में किया जा रहा है। घटना पनशलवा रामनगर मोड़ के निकट की बताई जा रही है। घायल महिला की पहचान पनशलवा गांव निवासी लालकुन सिंह के पत्नी सुनीता देवी के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक घायल सुनीता घटना के समय उसराहा गांव के एक पीडीएस दुकान से राशन का उठाव कर बाइक से अपने घर पुत्र के साथ लौट रही थी। इसी क्रम में घटनास्थल पर वह बाइक से असंतुलित हो गिर गई। इलाज के बाद डाॅक्टर ने उसकी स्थिति नियंत्रण में बतायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.