भागलपुर, फरवरी 15 -- खगड़िया। नगर संवाददाता सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने रविवार को मानसी के मटिहानी गंडक पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण कार्य विभाग कार्यपालक अभियंता देवेंद्र नाथ और यदुवंशम कंस्ट्रक्शन के संवेदक आलोक राज भी मौजूद रहे। पुल निरीक्षण के दौरान सदर विधायक ने कार्यपालक अभियंता से वर्षों से निर्माणाधीन पुल की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इस पुल का कार्य अब तक दो संवेदक छोड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि दोनों संवेदक का सिक्यूरिटी जब्त किया गया और सारी प्रक्रिया पूरी करते हुए इस कार्य के लिए फिर से टेंडर कर यदुवंशम कंस्ट्रक्शन को कार्य सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि 2 करोड़ 44 लाख से पुल निर्माण का कार्य कंस्ट्रक्शन कंपनी को करना है। पूरी जानकारी लेने के बाद विधायक ने कार्यपालक अभियं...