भागलपुर, फरवरी 4 -- बेलदौर, एक संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव के नाबालिग लड़की के पिता ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए 15 वर्षीया पुत्री को बहला फुसलाकर नकद 90 हजार के साथ ही सोने चांदी के जेवरात के साथ शादी करने की नीयत से भगा ले जाने की शिकायत की है। घटना मंगलवार की शाम की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक सोमवार को भी नामजद ने उसकी नाबालिग पुत्री को भगा ले गया था, लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से उसे बरामद कर लिया गया था। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...