भागलपुर, अगस्त 3 -- परबत्ता I एक प्रतिनिधि मड़ैया थाना क्षेत्र के देवरी गांव से पुलिस ने छपमारी कर नशे की हालत में एक युवक को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार युवक देवरी गांव निवासी मो. मंसूर का पुत्र मो. दिलशाद बताया जा रहा है I बताया जाता है कि वह युवक शनिवार की रात शराब के नशे में हल्ला गुल्ला कर रहा था I इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना बाद मौक़े पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ़्तार कर लिया I इधर थानाध्यक्ष मो. फिरदोस ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया बाद गिरफ्तार युवक को न्यायिक अभीरक्षा में खगड़िया न्यायालय भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.