भागलपुर, मार्च 19 -- परबत्ता I एक प्रतिनिधि मड़ैया थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव सें पुलिस ने नशे की हालत में मारपीट घटना के तीन नामजदों को गिरफ़्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ़्तार नामजद मड़ैया गांव निवासी स्व. बासुदेव शर्मा के पुत्र विक्की शर्मा, विपीन शर्मा व श्याम शर्मा बताया जा रहा है I पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वे लोग नशे की हालत में मारपीट कर रहा है I सूचना मिलते ही मड़ैया पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घराबंदी कर तीनो सहोदार भाइयों को गिरफ्तार कर लिया I इधर थानाध्यक्ष मो. फ़िरदौस ने बताया की कानूनी प्रक्रिया बाद गिरफ्तार नामजदों को न्यायिक अभिरक्षा में खगड़िया न्यायालय भेज दिया गया I
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.