भागलपुर, दिसम्बर 10 -- बेलदौर, एक संवाददाता पुलिस ने सकरोहर पंचायत के तिलाठी एवं माली गांव में अलग-अलग छापेमारी कर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी तिलाठी गांव निवासी शिक्षक गंगाधर मुखिया एवं माली गांव निवासी मोहम्मद ग्यासुद्दीन के पुत्र मोहम्मद परवेज आलम बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपी पर कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट निर्गत था, जिसमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इधर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...