भागलपुर, जनवरी 28 -- बेलदौर, एक संवाददाता महिनाथनगर पंचायत के भोलादास बासा में एक ही रात में तीन घरों में चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि घटना की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक भोला दास बासा निवासी स्वर्गीय गंगा शर्मा के पुत्र अरविंद शर्मा, उत्तमलाल शर्मा के पुत्र अर्जुन शर्मा एवं बिंदेश्वरी शर्मा के पुत्र अमिक शर्मा के घर में गत रात में अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। इसकी जानकारी पीड़ितों को बुधवार के सबेरे में मिली। जब घर से बक्सा गायब मिला। चोरी की घटना के बाद चोरों ने चुराई गई बक्सा को गांव के पुरब स्थित एक बगीचे में ताला तोड़ कर नकदी एवं कीमती सामान निकालकर खाली बक्सा को वहीं छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक अर्जुन शर्मा का बक्सा में नगद दस हजार रुपये जबकि अरविंद शर्मा के बक्सा से लगभग डेढ़ लाख रु...