भागलपुर, अगस्त 24 -- बेलदौर, एक संवाददाता। अपने आंगन में खेल रहे एक 13 वर्षीय किशोर को सांप ने काट लिया। जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां इलाज किया जा रहा है। घटना कैंजरी गांव में रविवार की बताई जा रही है। पीएचसी सूत्रों के मुताबिक अनुज पंडित के 13 वर्षीय पुत्र टिंकू कुमार घटना के समय अपने आंगन में खेल रहा था। इसी क्रम में आंगन के टटिया पर बायां हाथ चला गया। जिसमें पहले से मौजूद सांप ने उसके बाएं हाथ के कंगुलिया अंगुली में काट लिया। इस संबंध में पीएचसी में कार्यरत डाक्टर धनंजय कुमार ने बताया कि पीड़ित का इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.