भागलपुर, फरवरी 13 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले के मानसी आरपीएफ ने शुक्रवार को अभियान चलाकर अलग-अलग रेलवे एक्ट में 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ इंसपेक्टर ज्ञानेश कुमार झा ने बताया कि नौ लोगों को एसएलआर बोगी में अनधिकृत यात्रा, एक को बिना टिकट, एक ट्रेन को बिना कारण वैक्यूम करने तथा एक व्यक्ति को विकलांग बोगी में अनधिकृत यात्रा के जुर्म में पकड़ा गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि अलग-अलग रेलवे एक्ट में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.