भागलपुर, अक्टूबर 5 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के मानसी जीआरपी द्वारा गिरफ्तार महिला शराब तस्कर को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि रेल थाना मानसी के पदाधिकारी संदीप कुमार पासवान उपलब्ध बल के साथ रेलवे स्टेशन मानसी के प्लेटफ़ॉर्म संख्या एक शनिवार की देर शाम चेकिंग के क्रम में एक शराब तस्कर महिला दुर्गा देवी उर्फ़ द्रोपदी देवी,लक्ष्मी देवी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला तस्कर स्थानीय मानसी बाजार निवासी संजीत साह की पत्नी बतायी जा रही है। जीआरपी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि उसे 128 पैक 22.680 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं | जांच के क्रम में पता चला कि शराब तस्कर महिला दुर्गा देवी उर्फ़ द्रोपदी देवी,लक्ष्मी देवी के विरुद्ध अलग-अलग थानों में कई कांड दर्ज हैं। वे वर्षों से श...