किशनगंज, अप्रैल 17 -- किशनगंज, संवाददाता। अग्निशमन सेवा सप्ताह (14 से 20 अप्रैल 2025) के अंतर्गत बुधवार को जिले में विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आम जनमानस में अग्नि सुरक्षा के प्रति सजगता एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। इस क्रम में शहीद असफाक उल्ला खां स्टेडियम में फिट इंडिया मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कर्मियों, स्कूली छात्रों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों अंतर्गत मॉक ड्रिल एवं पंपलेट वितरण के माध्यम से अग्नि सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। आमजन को यह बताया गया कि आग लगने की स्थिति में कैसे तुरंत और सुरक्षित प्रतिक्रिया दी जाए तथा प्राथमिक सुरक्षा उपाय क्या अपनाए जाएं। कोचाधामन, ठाकुरगंज, फतेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.