उरई, जनवरी 21 -- माधोगढ़। माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के खकसीस गांव में मंगलवार आधी रात जंगली जानवरों ने अपनी उपस्थिति से ग्रामीणों में डर का माहौल बना दिया। सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए एक जंगली जानवर ने रात के अंधेरे में गांव में घुसकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, जिससे गांव में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की तत्परता को देखते हुए डीएफओ प्रदीप कुमार ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तीन क्षेत्रीय वन रेंजरों की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने गांव के आसपास के इलाकों में जंगली जानवर की तलाश शुरू कर दी है ताकि उसे जल्द से जल्द पकड़कर गांव में आने वाले खतरे को टाला जा सके। गांव में जंगली जानवर के घुसने से स्थानीय लोग खासे चिंतित हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे जानवरों की उपस्थिति उनके लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.