बरेली, जनवरी 29 -- शाही। हाईटेंशन लाइन का खंभा तोड़कर भाग रहे ट्रक चालक को जेई की शिकायत पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने बैरियर तोड़कर पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। शीशगढ़ में पुलिस के घेराबंदी करने पर खुद को घिरता देख चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक में कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। शाही इलाके में बुधवार शाम एक चालक ट्रक का चेसिस (बिना बॉडी का नया ट्रक) लेकर धनेटा से शीशगढ़ की ओर जा रहा था। धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर गांव मकड़ी खोय के पास ट्रक अनियंत्रित होकर 33केवीए के लाइन के खंभे से टकरा गया, इससे खंभा टूट गया। इस पर किसी ग्रामीण ने खंभा टूटने की सूचना बिजली कर्मचारियों को दी। इस पर जेई रामदेव वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्हें देख चालक ट्रक लेकर शीशगढ़ की ओर फरार हो गया। जेई ने पुलिस को सूचना दी तो मिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.