रांची, जनवरी 20 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के धुर्वा इलाके में एक कुत्ते को बिजली के खंभे में बांधकर पीट-पीटकर मार डाला गया। घटना शालीमार बाजार के पास की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद धुर्वा पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मौसीबाड़ी के दीपू सिंह के अलावा दो नाबालिग शामिल हैं। वहीं, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस की टीम संबंधित आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है। बताया जा रहा है कि धुर्वा थाना क्षेत्र में एक कुत्ते को पीट-पीटकर मारने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। मामले में सलोनी श्रीवास्तव ने धुर्वा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की। पुलिस की टीम ने कुत्ते का शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.