गिरडीह, अप्रैल 12 -- बेंगाबाद। बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित खंडोली डैम से शुक्रवार को एक 62 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव डैम में पानी के ऊपर तैर रहा था। शव पर जब कुछ लोगों की नजर पड़ी तो मामले की सूचना खंडोली प्रबंधन और बेंगाबाद पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डैम से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बजरंग चौक निवासी रघुवीर प्रसाद गुप्ता के रूप में की गई है। बताया गया कि रघुवीर बीते 9 अप्रैल से लापता था। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। मृतक के पुत्र मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके पिता दिमागी तौर पर थोड़े कमजोर हो गए थे। उन्हें भूलने की बीमारी थी। 9 अप्रैल को सुबह लगभग दस बजे वह घर से एक गमछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.